Mahindra की तीन SUV की बढ़ी कीमत, जानें कितना हुआ महंगा?

Mahindra SUV Price Hike: देश की प्रमुख कार्य निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की तरफ से इसके बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि महिंद्रा कंपनी ने अपनी किन-किन गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है?

महिंद्रा कंपनी ने अपनी एसयूवी की कीमतों में ₹10000 से लेकर 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी द्वारा थार, बोलेरो और स्कॉर्पियो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

कितनी महंगी हुई Mahindra Thar?

रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा थार की कीमत ₹10000 तक बढ़ गई है। इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। महिंद्रा थार की LX हार्ड टॉप पेट्रोल AT AWD, AX(O) हार्ड टॉप डीजल एमटी RWD और LX हार्ड टॉप डीजल एमटी RWD वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही वेस वेरिएंट की कीमत 11.25 लख रुपए हो गई है और महिंद्रा कंपनी के इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट की कीमत 17.20 लाख तक पहुंच गई है।

Mahindra Bolero Neo की कीमत भी बढ़ी

महिंद्रा कंपनी ने अपनी Bolero Neo की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इस एसयूवी की कीमत अब भारतीय बाजार में 9.94 लाख एक्स शोरूम हो गई है। कंपनी की तरफ से इसकी कीमत में 14 हजार रूपए की बढ़ोतरी की गई है।

Mahindra Scorpio N भी हुआ महंगा

महिंद्रा कंपनी ने एपनी Scorpio N की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। मई 2024 में कंपनी ने इसकी कीमत में बदलाव किया है। इसकी कीमत को कंपनी द्वारा 25 हजार रुपए बढ़ाया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीम 13.85 लाख रुपए से शुरू होती है।

स्कॉर्पियो एन के टॉप वेरिएंट एसयूवी की कीमत 24.54 लाख रुपए एक्स शोरूम प्राइस है। कंपनी ने इस एसयूवी के Z2 और Z4 के साथ ही Z6 के डीजल वर्जन की कीमत में भी 25 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा Z8 2WD की कीमत में 10 हजार की बढ़ोतरी की गई है।

  1. Mahindra Scorpio N:
    • पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट्स की कीमतों में ₹34,000 से ₹39,000 तक की वृद्धि हुई है।
    • डीजल मैन्युअल वेरिएंट्स की कीमतें ₹10,000 से ₹39,000 तक बढ़ी हैं।
    • ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमतें ₹11,000 से ₹26,000 तक बढ़ाई गई हैं।
    • बेस मॉडल Z2 7-सीटर पेट्रोल मैन्युअल अब ₹13.60 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट Z8L 4WD डीजल ऑटोमेटिक की कीमत ₹24.54 लाख है।
  2. Mahindra Thar:
    • बेस वेरिएंट की कीमत अब ₹11.25 लाख हो गई है।
    • टॉप वेरिएंट की कीमत ₹17.20 लाख तक पहुँच गई है।

Leave a Comment